चौकी इंचार्ज से उलझना दीवान को पड़ा महंगा,गया जेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 23, 2021

चौकी इंचार्ज से उलझना दीवान को पड़ा महंगा,गया जेल

                   

देवरिया जिले में चौकी इंचार्ज से एक दीवान को उलझना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उक्त दीवान को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया। इस संबंध में बताया गया कि भुजौली कॉलोनी चौकी प्रभारी बृजेश कुमार दुबे परशुराम चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान बस्ती पुलिस लाइन में तैनात दीवान भीम सिंह चौकी इंचार्ज से उलझ गया और अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।चौकी इंचार्ज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया जिसके बाद उसका मेडिकल कराया गया जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। बताया गया है कि एसडीएम ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है जिसके बाद उसे जेल जाना पड़ा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad