रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- आशा ट्रस्ट व मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में आज ग्राम सभा इटही में किशोरियों हेतु सिलाई केंद्र खोला गया।केंद्र का उद्घाटन किसान नेता योगीराज पटेल,अजय सिंह,सुरेश राठौर, ओमप्रकाश सिंह,रेनु पटेल ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किशोरियों के स्वावलंबी होने से एक बेहतर समाज की स्थापना में सहायता मिलेगी, समाज अभी भी लड़का लड़की में भेद करता है परंतु इस तरह के प्रयास निश्चित ही समाज को आइना दिखाने का काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि एक किशोरी स्वावलंबी हो गयी तो पूरा परिवार खुशहाल होता है । मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि हमलोग किशोरियों में छुपे हुनर को लेकर काम कर रहे है हमलोग चाहते है कि जो हुनर किशोरियों में है वो बाहर आये ताकि समाज उनकी प्रतिभा को देख पाए,उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूर यूनियन किशोरी युवा मंच नाम से किशोरियों का संगठन बनाया है जिसमें करीब 700 किशोरियां सदस्य है । इन किशोरियों के साथ हमलोग शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वावलम्बन को लेकर काम कर रहे है । उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे कुछ और गांवों में किशोरी सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा जिससे अधिक से अधिक किशोरियां लाभान्वित होकर एक बेहतर समाज की स्थापना में अपना सहयोग दे सकें ।कार्यक्रम में सुरेश राठौर,योगिराज पटेल,रेनूपटेल,श्रद्धा,मुश्तफ़ा,राजकुमार गुप्ता,राम सिंह,बबलू सिंह,राजकुमारी,प्रियंका,नेहा,निशा,रीना,उर्मिला,प्रतिमा,प्रकाश,ओमप्रकाश,सिकंदर,पूजा सिंह,कविता,नीलम,निर्मला,सावित्री सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए ।कार्यक्रम का संचालन नेहा जायसवाल ने किया।
No comments:
Post a Comment