सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 21, 2021

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता केवल बूथ मजबूत करें हम सरकार बनाकर आपको सौगात देंगे।भाजपा के लोगों के बहकावे में न आये भाजपा बहकाने वाली पार्टी है।भाजपा नागनाथ है जो सटेगा उसी को डस लेती है।भाजपा 25 किलो के झोले में 5 किलो गेहूँ देने वाली पार्टी है।इस चुनाव में भाजपा को वोट देने का मतलब कटोरा हाथ मे लेना होगा।22 में सरकार बनाकर घरेलू बिजली 5 साल माफ, शराब बंदी, शिक्षा प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर, एक समान अनिवार्य शिक्षा।बिना पैसा में पढ़ाने का कानून बनाना चाहता हूं।जो गारजीयन अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेजेगा उसको जेल।शौचालय और आवास देने का कानून बनाना चाहते है। भागीदारी संकल्प मोर्चा की टीम मेंसुभासपा ओमप्रकाश राजभर, जनाधिकार पार्टी बाबू सिंह कुशवाहा, भागीदारी पार्टी प्रेमचंद्र प्रजापति, राष्ट्र उदय पार्टी बाबू राम पाल, जनता क्रन्ति पार्टी अनिल चौहान, अपना दल कमेरवादी माता कृष्णा पटेल, भारत माता पार्टी रामसागर बिन्द, रामकरन कश्यप भारतीय वंचित समाज पार्टी,राजकुमार सैनी लोकतंत्र बचाओ पार्टी यह सभीे दल एक साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पटेल ने किया।सम्मेलन के दौरान शशिप्रताप सिंह, अभय पटेल, राजेश यादव, डा0 बलिराज राजभर,शिवलाल यादव, सोना राजभर, राजेंद्र पटेल ,सुमित राजभर, जागेश्वर राजभर, संतोष प्रजापति, रमेश राजभर, गणेश चौहान, वंदना भारती, दशरथ राजभर, छपन राजभर, शंकर राजभर, आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad