रिपोर्ट-राकेश यादव रौशन
चन्दौली जिले के मुगलसराय निवासी व्यवसायी अफरोज आलम को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से जिले के अल्पसंख्यक समुदाय में ख़ुशी का माहौल व्याप्त हो गया है। यह सूचना मिलते ही भाजपा नेता सैयद सरफराज पहलवान के नेतृत्व में एक शीर्ष मंडल लखनऊ प्रदेश भाजपा कार्यालय जाकर उनको मुबारकबाद पेश किया। उन्होंने सबका आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र ही जिले में आगमन की बात कही। इस मौके पर शाहिद खान, मोहम्मद कामिल, आसिफ अली, बाबू भाई आदि लोग उपस्थित रहे। इस मनोनयन पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अरविंद यादव बबलू, सुशील यादव गुड्डू आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की छवि।
No comments:
Post a Comment