कोविड नियमों का पालन करते हुए शिक्षा के स्तर को उठाना होगा--पी सी यादव
चन्दौली शहाबगंज खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र यादव का विदाई समारोह,व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन शिक्षकों द्वारा कस्बा स्थित बीआरसी पर किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारीद्वय पीसी यादव व अरविंद यादव द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी चकिया अरविंद यादव भी मौजूद रहे।इस अवसर पर संगोष्ठी में विचार रखते हुए बीईओ चकिया पी.सी यादव ने कहा कि कोरोना काल ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया।जिसका सीधा असर बच्चों के पठन पाठन पर पड़ा,अब जब विद्यालय पुनः खुल रहे है तो उसी उर्जा व छमता के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए बच्चों के पढाई लिखाई में जूट जाना है।उन्होंने कहा कि नौकरी के दौरान एक जगह से दूसरी जगह आना जाना लगा रहता है।जब तक व्यक्ति नौकरी से रिटायर्ड हो नहीं जाता।कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव के कार्यकाल को याद किया साथ ही उनके द्वारा शिक्षकों व शिक्षा हित में किए गए कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी,अधिकारी के साथ साथ अभिभावक की भूमिका भी निभाई और उन्होंने अध्यापकों के सकारात्मक सहयोग के साथ विकासखंड में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता और ब्लॉक को प्रेरक बनाने के लिए बहुत प्रयास किया।शिक्षक केशरीनन्दन जायसवाल ने कहा कि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र यादव का रवैया सभी शिक्षकों के साथ सौहार्दपूर्ण रहा हर शिक्षक यही समझता था कि सर मुझसे सबसे ज्यादा स्नेह करते हैं।बल्कि सच्चाई यह है कि वह सभी शिक्षकों से एक जैसा स्नेह, प्रेम, सौहार्द की भावना से ओतप्रोत व्यवहार करते थे। इस कार्यक्रम में 23 अगस्त से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति उनके पठन-पाठन व कोरोना गाइडलाइन के संदर्भ में भी चर्चा की गई। चंचल,केशरी नंदन जायसवाल, आनन्द पांडेय ,कमलेश सिंह मौर्य, विकास यादव,विजई प्रसाद,विमला,उषा सिंह,कंचन रानी,कन्हैया लाल गुप्ता,अजय सिंह,भूपेंद्र यादव,मनोज तिवारी,विजय श्याम तिवारीसंतोष त्रिपाठी,राजेश यादव,आशुतोष पति त्रिपाठी,प्रभु पाल सहित सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment