बर्खास्त:विसर्जन के दौरान प्रतिमाओं के अपमान पर 9 बर्खास्त - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 22, 2021

बर्खास्त:विसर्जन के दौरान प्रतिमाओं के अपमान पर 9 बर्खास्त

                   

मध्यप्रदेश इन्दौर अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन के दौरान जवाहर टेकरी पर गणेश प्रतिमाओं के अपमान पर कांग्रेस के एफआईआर की मांग पर लापरवाही बरतने वाले 9 कर्मचारियों को बर्खास्त और दो को सस्पेंड कर दिया गया है।बताया गया कि नगर निगम ने इन कर्मचारियों के खिलाफ चन्दन नगर में एफआईआर भी दर्ज करा दी है।बताया जा रहा है कि अनंत चतुर्दशी के दिन जवाहर टेकरी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था उसी का वीडियो वायरल हुआ था जहां नगर निगम के कर्मचारी प्रतिमाओं का अपमान जनक तरीके से विसर्जन करते दिख रहे थे।वीडियो वायरल होने पर बवाल मच गया था।कांग्रेस के लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है इसमे बड़े अधिकारियों की लापरवाही है।हालांकि की भाजपा ने धर्म के नाम पर राजनीति न करने की नसीहत दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad