आगामी चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की हुई बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 1, 2021

आगामी चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की हुई बैठक

                    

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के लोकप्रिय सांसद नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को महिला मोर्चा द्वारा आगामी चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सभी महिला पदाधिकारियों आगामी चुनाव के जीत के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा किए गए महिला सुरक्षा तथा विकास कार्यों से अवगत कराते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाने की अपील करने के बारे में समझाया गया।बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनीता सिंह,जिला महामंत्री रेखा चौहान,सीमा ओझा,रामेश्वर मंडल अध्यक्ष रंजनी सिंह, किरण मिश्रा,मुमताज बानो इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad