साफ सफाई और सजावट के बीच मनाया गया छठ पर्व - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 11, 2021

साफ सफाई और सजावट के बीच मनाया गया छठ पर्व

चन्दौली चकिया सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर सिकंदरपुर में उत्सव का माहौल था, चारों तरफ ढोल नगाड़े डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे, पूरा गांव और सिद्धेश्वर महाराज का पोखरा लता झालर से सुसज्जित था, पूरा सरोवर झिलमिल सितारों से चमक रहा था और आसपास सिकंदरपुर के लोग सैकड़ों की संख्या में अस्त और उदय होते सूर्य को अर्ध्य देकर सुख और समृद्धि की कामना कर रहे थे। सिकंदरपुर सरोवर पर छठ पूजा के अवसर पर साफ सफाई  व अन्य व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता के द्वारा लोगों की सेवा के लिए कैंप लगाया गया था जिसमें चाय वितरण मिष्ठान वितरण किया गया। युवा सेवा शक्ति समिति द्वारा लोगों के सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।छठ पूजा महोत्सव में पूर्व ग्राम प्रधान हीरा लाल यादव,पूर्व ग्राम प्रधान राजीव पाठक, आदित्य गुप्ता, प्रिया गुप्ता, पंकज मोदनवाल, डॉ आर बी पाल, शीतला प्रसाद केसरी अध्यक्ष सिकंदर उद्योग व्यापार मंडल, संतोष कुमार मौर्य, नीरज केसरी, शशिकांत श्रीवास्तव,नरेश सोनकर, रुस्तम अली, सदाकत अंसारी,राजकुमार जायसवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad