रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी जगतपुर में बृहस्पतिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 वर्षीय अधेड़ अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके बारे में स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने घटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी।बाद में जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया।
No comments:
Post a Comment