रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी - अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष माता कृष्णा पटेल बनारस मे रविवार को लगातार पांचवे दिन सेवापुरी विधान सभा क्षेत्र के मंहगीपुर, हाथी, गहरपुर, करधना, दौलतिया, मुकरमा, बरियारपुर, चित्रसेन पुर मेंहदीगंज,कचहरियां, कोईली के पुल, हरसोस आदि गांवो के लोगों व जन प्रतिनिधियो व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली तथा जगह जगह नुक्कड सभा कर लोगों को गठबंधन के औचित्य को बताने का प्रयास किया।लोगों को वर्तमान सरकार के नियत और नीति से आगाह किया।कहा कि यदि आप सब सही निर्णय लेने से चुक गए तो निश्चित रूप से ये संविधान को बदल देगें और हमें जलालत की जिन्दगी जीने को मजबूर कर देगें।इसलिए आज जरूरत है हम सबको एकजुट होने की। एक एक वोट जोड़कर गठबंधन का कोई प्रत्याशी मैदान मे आए तो उसे जीताने की।राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष रामलाल पटेल, राजनाथ पटेल, जिलाध्यक्ष उमेश चन्द मौर्य, लालकेश्वर प्रधान,मास्टर गजराज,बलराम पटेल, डा.बच्चालाल,मनोज पटेल,जगवन्ता पटेल, सरबजीत पटेल,ब्रम्हचारी पटेल, राजकुमार पटेल, अशोक पटेल, प्रमिला पटेल, कलावती देवी, गुड्डी देवी, धर्मेंद्र कुमार जयराम मिस्री, आदि लोग शामिल थे।
No comments:
Post a Comment