पूर्व विधायक के घर के पास मिले गोवंश अवशेष की पुलिस कर रही जांच - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 2, 2021

पूर्व विधायक के घर के पास मिले गोवंश अवशेष की पुलिस कर रही जांच

                  

प्रतापगढ़ बुधवार की रात पूर्व विधायक भाजपा नेता बृजेश सौरभ के दहिलामऊ आवास के पास 1 गोवंश का अवशेष पड़ा मिलने से आक्रोश फैल गया। बताया गया कि बुधवार को पूर्व विधायक क्षेत्र में गए थे, वापस लौटे तो रात करीब 10:00 बजे उन्होंने देखा कि घर के पास एक गोवंश का अवशेष पड़ा हुआ है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी। यह हरकत किसने की और क्योंकि इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। घटना के बाद पूर्व विधायक सहित मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सीओ सिटी अभय पांडे ने मौके पर जाकर जानकारी ली और इसके विषय में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि जानबूझकर यह कारस्तानी शांति व्यवस्था भंग करने के लिए की गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad