वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक अगले सप्ताह से पूर्वांचल का रुख करेंगे। जहां पांचवें छठे और सातवें चरण में मतदान होना है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को कौशांबी,24 फरवरी को अमेठी,सुल्तानपुर,प्रयागराज और प्रतापगढ़ में जनसभा संबोधित करेंगे।इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को प्रतापगढ़ के रानीगंज,प्रयागराज (यमुनापार) के कोराव एवं प्रयागराज महानगर के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। इसके साथ ही उनका प्रयागराज (गंगापार) में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 24 फरवरी को जौनपुर जिले के मल्हनी और बदलापुर, गाजीपुर के जंगीपुर और 4 मार्च भदोही जिले के ज्ञानपुर, वाराणसी के शिवपुर और चंदौली जिले के चकिया विधानसभा में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment