आंध्र प्रदेश हैदराबाद सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अपोलो अस्पताल की ओर से आज सुबह जारी बयान में कहा गया कि मंत्री को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आपात स्थिति में अपोलो अस्पताल जुबली हिल्स लाया गया।बताया जा रहा है कि वह घर पर अचानक गिर गए थे, वह सुबह 7:45 पर ईआर में पहुंचे,उन्हें आईसीयू में उन्नत कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रदान किया गया। आपातकालीन चिकित्सा टीम और कार्डियोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर डॉक्टरों सहित विशेषज्ञों ने उनकी देखभाल की।करीब 90 मिनट सीपीआर किया लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और एक पुत्री है। गौतम रेड्डी नेल्लोर जिले के आत्मकुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।
Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment