डोमरी यज्ञशाला परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ किया गया पौधरोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 21, 2022

डोमरी यज्ञशाला परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ किया गया पौधरोपण

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी- 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,बन विभाग एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं नगर पंचायत डोमरी  के संयुक्त तत्वाधान में  सीताराम महायज्ञ डोमरी  यज्ञशाला परिसर में गुरुजी नेपाली बाबा के मार्गदर्शन में वृक्ष लगाए गए तथा यज्ञशाला परिसर के आसपास को प्रदुषण मुक्त स्वक्षता अभियान चलाया गया व मतदान जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार वृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा दिनेश सिंह वन अधिकारी चंदौली भी मौजूद रहे।विशिष्ट अतिथि कालिका सिंह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डायरेक्टर वाराणसी मंडल व  उमाकांत ओझा उप कमांडेंट 95 बटालियन थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने की अनिल कुमार सिंह ने सभी को जल संरक्षण स्वच्छता अभियान  व अपने जन्मदिन पर,वैवाहिक वर्षगांठ पर एक-एक पौधे लगाने की शपथ दिलाई,साथ साथ स्वस्थ मानसिकता से मतदान करने की भी शपथ दिलाईइस कार्यक्रम में नगर पंचायत डोमरी के अधिशासी अधिकारी अजीत सिंह के मार्गदर्शन में सफाई नायक करन  प्रताप अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे तथा  95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व जवानों के साथ प्रवीण सिंह और  विजय केजरीवाल, सौरभ सिंह,दुर्गेश सिंह,मंटू,नत्थू पटेल,जसपाल,विश्वनाथ जी के डमरु वादक टीम तथा तमाम साधु संत आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad