जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 21, 2022

जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत,मचा हड़कंप

 आजमगढ़ जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कई लोगों के मौत का समाचार सामने आ रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार यह मामला आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे का बताया जा रहा है। सूचना के बाद आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।वहीं गंभीर हालत वाले सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिवार के मुताबिक इन सभी लोगों ने रविवार को माहुल कस्बा स्थित देशी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी। इसे पीने के बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया था। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad