महिला पुलिसकर्मी की मौत,सांड के चपेट में आने से हुआ हादसा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 21, 2022

महिला पुलिसकर्मी की मौत,सांड के चपेट में आने से हुआ हादसा

                  

लखनऊ हरदोई जिले में आवारा सांड की चपेट में आने से एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। इस संबंध में बताया गया कि उपासना कुशवाहा नामक महिला कांस्टेबल अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। उपासना को केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके पिता श्याम का हरदोई जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में हरपालपुर के एसएचओ उमाकांत दीपक ने बताया कि हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर उपासना अपने पिता श्याम सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी तभी उनकी बाइक शहाबुद्दीनपुर के पास एक आवारा सांड से टकरा गई।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad