खेत में मिले सोने के सिक्के,लगा पुलिस का पहरा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 21, 2022

खेत में मिले सोने के सिक्के,लगा पुलिस का पहरा

बिहार बक्सर जिले के बरांव गांव के एक खेत में सोने के सिक्के मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर भी सोने के सिक्के मिलने की खबर शेयर की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर सोनवर्षा ओपी प्रभारी प्रियेश प्रिदर्शी द्वारा मिले सोने के सिक्कों को जप्त कर लिया गया है और उस स्थान पर पहरा लगा दिया गया है। इसके अलावा पुरातत्व विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है।बताया गया कि रविवार को गिरधर बरांव गांव की एक बुजुर्ग महिला अपने पशुओं को बांधने के लिए खेत में गड़े खूंटे को उखाड़ रही थी तभी महिला को सोने के 2 सिक्के मिले। महिला दोनों सिक्कों को लेकर घर चली गई। खेत से सोने के सिक्के मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद कुछ युवा मौके पर पहुंच कर खुदाई करने लगे तभी उन्हें भी एक सिक्का मिला। सूचना मिलने के बाद आसपास गांव के भी लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मिले तीनों सोने के सिक्कों को अपने कब्जे में कर लिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad