फोटो प्रतीकात्मक
नई दिल्ली 'आसनी'नामक चक्रवात की आहट की सूचना लगते ही लोगों को सावधान किया जा रहा है।बताया गया कि भारत मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आस पास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।इसे 21 मार्च को एक चक्रवती तूफान में बदलने के आसार दिख रहे हैं।इसके बाद चक्रवात उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है।22 मार्च 2022 की सुबह बांग्लादेश-उत्तर म्यांमार तटों के आसपास पहुंचने की सम्भावना है।सम्भावित चक्रवात 'आसनी'के लिए भारतीय तटरक्षक बल के एहतियाती उपाय जारी हैं।

No comments:
Post a Comment