बिहार पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है।बलथर थाना और पुलिस की गाड़ियों में आग लगाने के बाद पुलिस से ग्रामीणों की भिड़ंत हुई है।सूत्रों के अनुसार इस दौरान एक हवलदार की मौत हो गयी है।जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।घटना के बाद बेतिया के एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा लगभग 2 हजार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये हैं।घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि बलथर थाना क्षेत्र के आर्जानगर गांव में होली पर डीजे बजाया जा रहा था।तभी सिकटा बीडीओ व पुलिस ने डीजे को बन्द करने का निर्देश दिया और डीजे बजाने वाले युवक को पकड़ कर थाने ले गयी।ग्रामीणों का आरोप है कि थाने पर पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई की जिससे युवक की थाने में ही मौत हो गयी।इधर युवक की मौत की खबर पाकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीण बवाल पर उतर गये।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment