बिहार सीतामढ़ी जिले में एक चौकाने वाली घटना हुई है।घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि यहां के एक पंचायत की मुखिया अपने तीन बच्चों व पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गयी।पंचायत चुनाव में मुखिया 161 वोट पाकर जीतीं थी,चुनाव प्रचार में मुखिया के साथ फरार युवक ने काफी मदद की थी।युवक को भी दो बच्चे बताये जा रहे हैं।प्रचार प्रसार के ही दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गयी थी। महिला के पति ने काफी खोजबीन की जब पता नहीं चला तो उसने स्थानीय थाने में जाकर मामला दर्ज कराया।जिसपर पुलिस मामले की जांच कर रही है।पति ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च को सुबह टहलने के दौरान वह गायब हुई है,उसका मोबाइल भी बन्द आ रहा है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment