6 लोग जिन्दा जले,10 किमी लगा लम्बा जाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 22, 2022

6 लोग जिन्दा जले,10 किमी लगा लम्बा जाम

 

गुजरात में मोडासा जिले के आलमपुर गांव के पास दो ट्रक और कार के बीच टक्कर होने से आग लग गई, जिसमें 6 लोग जिंदा जल गए।वाहनों में लगी आग को काफी देर तक बुझाया नहीं जा सका था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हुई और उसकी चपेट में एक कार भी आ गई। एक ट्रक में केमिकल भरा था जिसके चलते तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली की किसी को संभालने का मौका नहीं मिला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी।घटना होने के बाद हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम लग गया, मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम  हालत पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad