मायके में सर्प के काटने से युवती की मौत,मचा कोहराम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 22, 2022

मायके में सर्प के काटने से युवती की मौत,मचा कोहराम

                            सांकेतिक फोटो
चंदौली
जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में सर्पदंश से दुलारी 27 वर्ष नामक एक युवती की मौत हो गई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि युवती अपने मायके में और रह रही थी। वह प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद आंगन में ही जमीन पर सो गई, आधी रात के बाद उसे सर्प ने डस लिया। जिस पर महिला के चीखने पर घरवाले जगे तो उसने अपने भाई से सर्प काटने की बात बताई। जानकारी होने के बाद परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के बाद सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया।बताया गया कि मृतका की शादी सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तूर्ती गांव में हुई थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad