झारखंड श्री बंशीधर नगर प्रखंड क्षेत्र के पिंड़रिया गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र के तत्वधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व विद्यालय में योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं को अनुलोम विलोम व्रजासन भ्रामरी सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। नेहरू युवा केंद्र का राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रितु कुमारी योग प्रशिक्षक शशि चौधरी के द्वारा छात्र छात्राओं को योग करने के नियम एवं उससे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि योग ध्यान को नियमित और नियत समय पर करना चाहिए तभी इसका लाभ मिलता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नित्यानंद तिवारी ने युवाओं को योग के प्रति जागरूक किया एवं अपनी दिनचर्या में नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया ताकि वह सभी योगाभ्यास से सभी प्रकार के रोगों से निरोग रह सके। इसके साथ ही कहा गया हर रोग को अब तोड़ना है योग से नाता जोड़ना है। इस मौके पर रितेश कुमार विद्या सागर गुप्ता,मंजूर आलम, हिमांशु प्रताप देव, अखिलेश कुमार, दीपेंद्र कुमार, विवेक कुमार, सोनी कुमारी,अंजली कुमारी, ममता कुमारी, सुनील कुमार, आशीष कुमार,कमला सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment