रिपोर्ट-आदित्य कुमार पाल
झारखंड श्री बंशीधर नगर:--भाजपा समर्थित प्रमुख उर्मिला देवी एवं उप प्रमुख गणेश प्रताप देव को चुनाव जीतने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर उंटारी प्रखण्ड कार्यकाल से जुलूस निकाला।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार जुलूस मुख्य बाजार होते हुए बाबा बंशीधर मंदिर पहुँचकर नवनिर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख विधिवत पूजा अर्चना किया। इस दौरान भाजपा नेताओं के द्वारा भानु प्रताप शाही जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,प्रमुख उर्मिला देवी जिंदाबाद सहित अन्य नारे लगाए जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार नगर ऊंटारी प्रखंड के प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा समर्थित बिलासपुर की पंसस सह प्रमुख पद की प्रत्याशी उर्मिला देवी ने अपने
निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजवंती देवी को दो वोटों से हराकर प्रमुख पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। चुनाव में उर्मिला देवी को 8 एवं तेजवंती देवी को 6 मत प्राप्त हुये।इसके पहले पंसस के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। नवनिर्वाचित सभी 14 पंसस को निर्वाची पदाधिकारी सह डीटीओ मनीष कुमार ने शपथ ग्रहण कराया।इससे पहलेप्रमुख पद के चुनाव में दो प्रत्याशियों बिलासपुर की पंसस उर्मिला देवी एवं कुंबा खुर्द की पंसस तेजवंती देवी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल होने के बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।चुनाव उर्मिला देवी ने तेजवंती देवी को दो वोटों से हरा दिया। उर्मिला देवी को 8 एवं तेजवंती देवी को 6 मत प्राप्त हुये। निर्वाची पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित प्रमुख को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।वही हलीवन्ता पंचायत पंसस सह उपप्रमुख के लिए निर्विरोध गणेश प्रताप देव चुने गए हैं। जुलूस में भाजपा नेता विकास स्वदेशी, राकेश चौबे, लक्ष्मण राम,कुमार कनेक्ट, दयानंद सोनी, लालमोहन यादव, अशोक सेठ,लाला पासवान, सोनू पांडे,विकास पांडे सहित अन्य लोगों शामिल थे।

No comments:
Post a Comment