केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनसंपर्क कार्यालय का किया उदघाटन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 21, 2022

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनसंपर्क कार्यालय का किया उदघाटन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- कनेरी,मोहनसराय में मंगलवार को दोपहर में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपना दल एस के रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल के जनसंपर्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उसके उपरांत डॉक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा अपना दल एस के जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि इस कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल हफ्ते में 4 दिन प्रत्येक मंगलवार तथा बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दिन में 12 बजे से 3 बजे तक  सभी लोगों की जन समस्याओं की सुनवाई करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बाकी  के समय में क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके अलावा आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बताया कि योग को अपने जीवन शैली में सम्मिलित करें ताकि आप रोग मुक्त रहें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, राजकुमार वर्मा, मनीष सिंह, धीरेंद्र सिंह सोनू ,आनंद पटेल,श्याम नारायण पटेल, महेंद्र शर्मा ,राकेश यादव, रीना वर्मा,सुनीता पटेल, अनीता पटेल, केशव पटेल सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad