रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी-आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को सुबह 7 बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना तथा सृजन सामाजिक विकास न्यास के तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकोल का अनुपालन करते हुए अस्सी घाट, गंगा महल घाट और रीवा गोट कोठी घाट पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग डेढ़ हजार स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया ।अस्सी घाट नवीन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सृजन संस्था के साथ मिलकर योगाभ्यास में हिस्सा लिया । रविदास घाट और अस्सी नवीन घाट के मध्य अर्ध निर्मित घाट पर भी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम समन्वयक डॉ बाला लखेंद्र, सृजन संस्था के डॉ अनिल कुमार सिंह और सहायक अभियंता प्रज्ञा परिमिता के नेतृत्व में योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इसमे 137 बटालियन गंगा टास्क फोर्स एवं 39 जी टी सी के जवानो ने भी हिस्सा लिया ।अस्सी घाट पर स्वयंसेवकों ने राहुल शर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह ने किया।
योगाभ्यास कार्यक्रम में समन्वयक डॉ बाला लखेंद्र, सृजन संस्था के डॉ अनिल कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक सोनकर, डॉ सुनीता सिंह, डॉ लाल पाल,डॉ एहसान हसन, प्रतिमा यादव, शालिनी दुबे इत्यादि लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment