गोवर्धन धाम मे धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 20, 2022

गोवर्धन धाम मे धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी - नमो घाट राजघाट स्थित प्राचीन गोवर्धनधारी मंदिर "गोवर्धन धाम" मे शुक्रवार 19 अगस्त को गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी बडे ही हर्षोल्लास के मनायी गयी। इस अवसर पर गोवर्धन धारी श्रीकृष्ण का दिव्य श्रंगार व छप्पन भोग प्रसाद अर्पण किया गया ,मथुरा वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण बलराम सुदामा राधा की मनमोहक झाकियां प्रस्तुत की गई, महिलाओं द्वारा श्रीकृष्ण पर आधारित लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति की गई, रात्रि मे लड्डू गोपाल के पंचामृत स्नान के बाद जन्मोत्सव मनाया गया ।वाराणसी के अनेक सम्भ्रान्त नागरिक जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने इस अवसर पर सपरिवार गोवर्धनधारी भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन किया।गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष अशोक यादव ने इस अवसर पर सभी सम्प्रदाय के लोगों को श्रीकृष्ण के विचारों को मनन करने व आत्मशात करने की अपील की, कोषाध्यक्ष विनोद यादव गप्पू व संयोजक कैलाश यादव ने सभी आगुन्तकों का स्वागत किया ।संचालन महामंत्री पारस पप्पू व धन्यवाद ज्ञापन दिनेश यादव पप्पू व राजेश यादव चल्लू ने किया ।जन्माष्टमी महामहोत्सव मे मुख्य उपस्थिति गो०पू०स० ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपालजी यादव , हीरालाल यादव, डाँ शिवनाथ यादव, सीताराम यादव , विनोद यादव शिवबचन यादव, जनार्दन यादव ,राजेश अहीर, लालबचन यादव, अशोक यादव ढुल्ली ,शिव यादव, जयंत यादव ,रजनीश यादव, चेतन यादव ,राजेश शंकर, यादव आदि लोगों की रही ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad