केंद्रीय मंत्री ने शाहंशाहपुर में गौ पूजन,बुल ऑन व्हील एंबुलेंस वाहन का किया लोकार्पण व गोवर्धन बायोगैस संयत्र केंद्र का भ्रमण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 19, 2022

केंद्रीय मंत्री ने शाहंशाहपुर में गौ पूजन,बुल ऑन व्हील एंबुलेंस वाहन का किया लोकार्पण व गोवर्धन बायोगैस संयत्र केंद्र का भ्रमण

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- शाहंशाहपुर स्थित राजकीय पशु धन एवं कृषि प्रक्षेत्र पर शुक्रवार को गंगा तीरी देशी गाय संरक्षण, दुग्ध उत्पाद सहित पशु चिकित्सा वाहन "बुल्स ऑन व्हील" के प्रमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन एवं दुग्ध विकास मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने गंगातीरी गाय का पूजन किया और एक "बुल आन व्हील"एंबुलेंस वाहन का लोकार्पण किया। जिसमें गो पालको को घर बैठे गंगातीरी गाय का कृत्रिम गर्भाधान हेतु सीमन उपलब्ध रहेगा तथा पशुओं की चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध रहेगा।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को वेणु गोपाल ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह के साथ देशी गाय का घी तथा दूध देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के 12 गौ पलको को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि ब्रह्मांड में अकेली गाय ही एक ऐसी जानवर है जिसे माता कहकर पुकारते हैं।यह ऐसी जीव है जिसका दूध के साथ साथ मल मूत्र तक पवित्र है।और कहा कि खराब होती भूमि को फिर से उत्पादन योग्य बनाने में गाय का गोबर कारगर है।उन्होंने लोगों से देशी गोवंश के संरक्षण,संवर्धन की बात कही।गंगातीरी गाय के संरक्षण और संवर्धन का लोगों से आह्वान किया।औरकहा कि राष्ट्र के विकास में देशी गायों का पालन और बढ़ावा देना आवश्यक है। इसके दूध के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। कार्यक्रम में पशुपालन एवं दुग्ध विकास  विभाग भारत सरकार के संयुक्त आयुक्त डॉ भूषण त्यागी, सेवापुरी के विधायक नीलरतन पटेल नीलू, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने भी गंगा तीरी गाय के पालन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।कार्यक्रम का संचालन दिवाकर द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपाला ने प्रक्षेत्र और गोवर्धन संयत्र केंद्र का भी भ्रमण किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू,अरबिंद मिश्रा,अरुण मिश्रा, महेंद्र उपाध्याय,अरविंद सिंह और मातृछाया संस्थान के वेणुगोपाल, सुधीर वर्मा राजू, अरविंद पटेल ,राकेश बिंद  उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad