डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंची सीबीआई,जानें क्या है कारण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 19, 2022

डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंची सीबीआई,जानें क्या है कारण

नई दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी जानकारी खुद सिसोदिया ने ट्वीट कर दी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम  21ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जिसमें  दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी किशन का परिसर भी शामिल है। माना जा रहा है कि छापेमारी नई आबकारी नीति को लेकर की जा रही है।बताया गया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछले दिनों सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई के छापे मारी की जानकारी ट्वीट के माध्यम से सिसोदिया ने देते हुए कहा कि सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं. लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर वन नहीं बन पाया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad