संगठन के विस्तार के लिए ईमानदारी और लगन पूर्वक कार्य करें कार्यकर्ता-योगेंद्र कुमार सिंह"योगी" - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 14, 2022

संगठन के विस्तार के लिए ईमानदारी और लगन पूर्वक कार्य करें कार्यकर्ता-योगेंद्र कुमार सिंह"योगी"

 

मानवाधिकार सी डब्लू ए की मासिक बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट-डा०देवेंद्र

चन्दौली। मानवाधिकार सी डब्लू ए की मासिक बैठक ओधोगिक क्षेत्र पटनवा रामनगर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती विस्तार ,मानव हनन उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, फैक्ट्रियों से होने वाले जानलेवा प्रदूषण दलित, वंचितों,शोषितों,को हर स्तर पर न्याय मिले,अन्य गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह (योगी) ने कहा कि फैक्ट्रियों से होने वाले प्रदूषण जानलेवा साबित हो रहा है।फैक्ट्रियों द्वारा लगातार मानकों की अनदेखी की जा रही है।इनके संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए जिससे आम जनमानस के स्वस्थ्य पर पड़ते खराब असर पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लग सके। चेयरमैन ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग संगठन के विस्तार पर ईमानदारी और लगन पूर्वक कार्य करिये जिससे संगठन मजबूती से कार्य कर सके। गरीबो,दलितों,वंचितों,को सरकारी योजनाओं के लाभ मिले यदि किसी कारण बस योजना के लाभ से वंचित रह जाते है तो उस मामले को तत्काल संज्ञना में लेकर सम्बंधित अधिकारियों संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराने का कार्य करें जिससे मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में भेजकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके। प्रदेश प्रभारी अभिषेक सिंह  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के मजबूती और विस्तार के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा जिससे संगठन का विस्तार ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर तक किया जा सके।  प्रदेश महासचिव संतोष कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक संगठन का विस्तार नही होगा तब तक मानव हनन एवं उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना सम्भव नही है।   बैठक में अरविंद कुमार,अरविंद तिवारी, सुदर्शन ,वाढू प्रसाद,रामधीन प्रजापति,सतीश शर्मा, राजेश कुशवाहा दिनेश कुमार मौर्य, संजीव कुमार शर्मा,दिनेश कुमार मौर्य,साधना तिवारी, संजय पांडेय' संजय दुवे, लवकुश, झगड़ू,राजकुमार मोदनवाल, शमशेर खा,आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचाल सहदेव प्रताप सिंह ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad