रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाईन ब्लॉक के ग्राम सभा धनपालपुर विवेकानंद स्मारक से पंडितपुर,भदवर होते हुए पुनः स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा के पास तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम क्षेत्रीय युवक मंगल दल व हरियाली फाउण्डेशन के संयुक्त नेतृत्व में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई।भारत माता की जय,बन्दे मातरम के उद्घोष से पूरा गांव गूंज उठा।युवक मंगल दल के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने यात्रा को झण्डा दिखाकर रवाना किया व बताया कि संगठन के नेतृत्व मे पूरे ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में घर घर तिरंगा पहुंचाने का काम संगठन द्वारा किया जायेगा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि हमारे जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त तक अमृत महोत्सव मनाया जायेगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवधेश नारायण सिंह व जिला युवा समन्वयक निखिल गुप्ता ने युवक मंगल दल आराजी लाईन व हरियाली फाउण्डेशन के युवाओं की सक्रियता को सराहा व इनका उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मरुई अजय सिंह ने कहा कि युवक मंगल दल ग्रामीणों के सहयोग से इस अभियान को गति देने के लिए क्रांतिकारी प्रयास कर रहा है।वहीं संगठन के मंत्री व फाउण्डेशन के संरक्षक महेश प्रसाद ने अपने संगठन के सभी स्वंय सेवकों को निर्देशित किया है कि वो किसी भी हाल में तिरंगे का अपमान न होने दें और यदि कहीं भी तिरंगा गिरा हुआ दिखे तो उसे तुरंत उठा लें।उन्होंने कहा है कि हमारे जनपद के मुख्य विकास अधिकारी व जिला अधिकारी भी इसको लेकर गम्भीर है ।उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान कैलाश मौर्य,ओमप्रकाश सिंह,छोटेलाल गौतम, संदीप कुमार, आशुतोष, दीपक, गणेश, रविसिंह,करन,अजय, राम आसरे, रामकृपाल, ताड़केश्वर सिंह, अशोक कुमार,सुजीत मौर्य, विनोद आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सबका धन्यवाद क्षेत्रीय युवक समिति अध्यक्ष राम सिंह वर्मा द्वारा किया गया तथा आभार व्यक्त संदीप कुमार द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment