दारोगा पर रेप का आरोप,दर्ज हुआ मामला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 26, 2022

दारोगा पर रेप का आरोप,दर्ज हुआ मामला

प्रतापगढ़ यूपी, जिले में ऐसी घटना घटी है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि यहां महेशगंज थाने में तैनात एक दरोगा ने किशोरी को पहले शराब पिलाई फिर उसके साथ रेप किया। परिजनों की गुहार जब अधिकारी नहीं सुने तो परिजनों ने अदालत का सहारा लिया जहां अदालत के आदेश पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इस संबंध में बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक  व्यक्ति ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को 9 जून को पुलिस पकड़ ले गई और 30 जून तक उसे पूछताछ के नाम पर थाने में रखा।आरोप है कि थाने में तैनात एक दरोगा नाबालिग दलित किशोरी को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप के मुताबिक दरोगा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।अब अदालत के आदेश पर दुष्कर्म और पाक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad