पत्नी की हत्या में आरोपित को पुलिस ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 26, 2022

पत्नी की हत्या में आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली जिले की चकिया पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उसे पुलिस ने हेतिमपुर चौराहे से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है।गिरफ्तार युवक हेतिमपुर का ही निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी लक्ष्मीकान्त उर्फ लक्ष्मी बीते 19 तारीख की रात में सुनियोजित तरीके से अपनी पत्नी छाया देवी की तकिया से नाक, मुंह बन्दकर, गला घोट कर हत्या कर दिया था तथा आत्महत्या साबित करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर हत्या में प्रयुक्त तकिया भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक शातिर अपराधी है, उसके विरुद्ध भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार में भी हत्या का अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय हेड कांस्टेबल अजय राय तथा कांस्टेबल किशन सरोज शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad