मानव सेवा से बड़ा संसार में कोई धर्म नहीं -पुलिस अधीक्षक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 25, 2022

मानव सेवा से बड़ा संसार में कोई धर्म नहीं -पुलिस अधीक्षक

586 मरीजों ने स्वास्थ शिविर का लिया लाभ

रिपोर्ट-ए.आर.यादव

चन्दौली पीडीडीयू नगर श्री सेवा सामाजिक संस्था नीमा के तत्वाधान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले रविवार को जीटी रोड गुरुद्वारा परिसर में एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें  203 लोगों की जांच और 383 लोगों को दवा वितरण किया गया। 586 मरीजों ने जांच व परामर्श लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा संसार में कोई धर्म नहीं है। यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जनपद को एक बड़ा संदेश दे रहा है, इसमें असहाय गरीब मजलूम जरूरतमंद लोगों को दर्जनों चिकित्सकों का परामर्श प्राप्त करके उन्हें दवा उपलब्ध की जा रही है, यह संस्था का नेक कार्य है। उन्होंने वाराणसी से आए सभी चिकित्सकों का अपेक्स हॉस्पिटल की डॉ अनुपमा सिंह, ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल से डॉक्टर एसके पाठक,डॉ स्वप्निल पाठक,  शाह हॉस्पिटल से आए दर्जनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश जिंदल को कार्यक्रम कराने के लिए 

विशेष धन्यवाद दिया। नीमा प्रवक्ता डॉक्टर ओपी सिंह का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धरती पर चिकित्सक भगवान के स्वरुप है, इनके बगैर स्वस्थ जीवन जीना असंभव है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वाई के राय ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जनपद को बड़ा संदेश दे रहा है। आगामी कुछ दिनों में मैं भी एक निशुल्क कार्यक्रम जनपद की तरफ से लगवाने का प्रयास करूंगा, उसमें आप सभी लोग आज ही से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान डॉ अनिल यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलकर मनुष्य का जीवन सफल हो जाएगा। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा को समर्पित किया। वक्ताओं की कड़ी में  संस्था के मंत्री आलोक सिंह ने संस्था के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि श्री सेवा सामाजिक संस्था नेकी की दुकान और श्री सेवा निशुल्क चिकित्सालय के माध्यम से प्रतिदिन दर्जनों लोगों को निशुल्क दवा वितरण हुआ जरूरतमंदों को कपड़ा दान स्वरूप दे रहे, पिछले ढाई सालों में यह संस्था 200 से ज्यादा लोगों को इलाज कराकर कि उन्हें स्वस्थ रखने का काम किया या संस्था गरीबों जरूरतमंदों को सहयोग करने में सदा अग्रणी भूमिका निभाने का कार्य कर रही है, जिसमें संस्था के 56 सदस्यों का सदेव सहयोग मिल रहा है।इस दौरान गुरु द्वारा के अध्यक्ष सरदार शम्मी सिंह ,सरदार महेंद्र सिंह सरदार रंजीत सिंह, सरदार अवतार सिंह, आनंदतोदी ,रतन कुमार श्रीवास्तव, अशोक कनोडिया, डॉक्टर एस एन पांडेय, चेयरमैन संतोष खरवार, डॉ आर बी शरण,डॉक्टर ओपी सिंह, डॉ मनोज सिंह, डॉ अलंकार तिवारी, डॉ अनुपमा सिंह डॉक्टर चैतन्य शाह, डॉक्टर नेहा शाह, संजय कनौजिया, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार रामेंद्र सिंह धन्यवाद ज्ञापित संस्था के संस्थापक /सतीश जिंदल व संचालन सरदार नरेंद्र पाल सिंह व प्रवक्ता आशा राम यादव ने संयुक्त रूप से किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad