स्वामी शिवानंद महाराज (पद्मश्री) के सानिध्य में हुआ पौधरोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 25, 2022

स्वामी शिवानंद महाराज (पद्मश्री) के सानिध्य में हुआ पौधरोपण

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के मिशन एक  करोड़ पौधरोपण के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम  कबीर नगर कॉलोनी में पार्क  नंबर 3,4 व 5 वाराणसी में 1500 पौधे लगाए गए।जिसमे सागौन, कंजी,जामुन,अर्जुन,नीम,अमल ताश,मोल श्री, अमरूद सुगंधित फूलो आदि के पौधे लगाये गये एवं इन पार्कों एवं आसपास इलाकों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद महाराज (पद्मश्री) थे। स्वामी जी की उम्र लगभग 126 साल बताई जाती है। इनका सम्मान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री अवार्ड देकर किया गया था। विशिष्ट अतिथि कालिका सिंह निदेशक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  थे।संचालन एवं संयोजन एवं  अध्यक्षता कर रहे पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के हरीतिमा के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़  पौधरोपण के तहत यह कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।अनिल कुमार सिंह ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को पौधरोपण एवं संरक्षित करने की शपथ दिलाएं।इस कार्यक्रम में  सुधीर सिंह (समाज सेवी), मदन कुमार चौरसिया, अमर चन्द्र अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल, विजय गुप्ता,जीत सिंह, निलेश द्वारका, पीयूष मल्होत्रा, दीक्षित आदि साथ साथ में  95 बटालियन  के प्रवीण सिंह साथ  में तमाम जवान व कालोनी के सम्मानित  लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad