जौनपुर यूपी जिले में आतंक का पर्याय बन चुके एक लाख के इनामी बदमाश विनोद कुमार सिंह को शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है। घटनास्थल से पिस्टल और कार्बाइन बरामद की गई है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के छित्तमपट्टी गांव निवासी विनोद सिंह पर एडीजी जोन वाराणसी ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस को शुक्रवार की शाम को सूचना मिली कि बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास कुछ बदमाश छुपे हुए हैं। जब पुलिस वहां पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, मुठभेड़ में बदमाश विनोद सिंह को गोली लगी जबकि सिपाही अजय सिंह भी गोली से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने सीएससी बक्सा भर्ती कराया। जहां से विनोद सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि बदमाश के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान हुई है। पुलिस भागे हुए अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए काम्बिंग कर रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment