रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-अखरी बाईपास स्थित PS4 के राष्ट्रीय कार्यालय पर प्रजापति शोषित समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रमुख छेदीलाल निराला ने पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से वंचित आवाम पार्टी, इंडिया नाम की राजनीतिक पार्टी की घोषणा की ।PS4 के प्रमुख ने यह भी बताया कि जल्द ही नवगठित राजनीतिक पार्टी वंचित आवाम पार्टी, इंडिया के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इस घोषणा के कार्यक्रम मे छेदीलाल निराला, संरक्षक इंजीनियर चेखुर प्रसाद,सह संरक्षक बीके विजय,राष्ट्रीय महासचिव राजेश प्रजापति,जिलाध्यक्ष एंव मीडिया प्रभारी राजेश कुमार वर्मा प्रजापति,सुनील,सोहन,श्यामसुंदर लाल साहनी ,राजकुमार ,रूद्रेश ,नंदा प्रसाद शास्त्री ,सर्वेश कपिल देव, कृपा बर्मा ,नंदा प्रसाद विश्वकर्मा, नंदा शास्त्री इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment