पत्रकारों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए-जिलाध्यक्ष - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 16, 2022

पत्रकारों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए-जिलाध्यक्ष

ग्रापए तहसील इकाई चकिया की बैठक सम्पन्न

चन्दौली शहाबगंज।स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया की बैठक तहसील अध्यक्ष मुसाफिर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में बोलते हुए मुख्य अतिथि ग्रापए जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि किसी भी पत्रकार को कोई समस्या आती है तो मैं उस पत्रकार के साथ खड़ा रहूँगा।उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य व संगठन की मजबूती से ही पत्रकारों के ऊपर हो रहे शोषण को रोका जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि अपने कलम की धार से समाज को आइना दिखाने वाले पत्रकार किसी के पहचान का मोहताज नहीं है लेकिन पत्रकारों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए।अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष मुसाफिर विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन के किसी सदस्य के ऊपर अत्याचार होता है तो ग्रापए उसकी लड़ाई स्वयं लड़ेगी।बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही पत्रकार राहत कोष में प्रति माह पैसा जमा करने तथा मार्च महीने में कवि सम्मेलन कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक में मुख्य रूप से मंगला सिंह,रतीश कुमार,सद्दाम खान,इबरार अली,देवेंद्र नारायण सिंह,उदय प्रताप सिंह,राजन सिंह,मनोज कौशल,इरफान अंसारी,रत्नेश यादव आदि उपस्थित थे।बैठक का संचालन तहसील महामंत्री विनोद सिंह ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad