गरीबों के लिए संजीवनी बनी श्री सेवा सामाजिक संस्था- रमेश जायसवाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 21, 2022

गरीबों के लिए संजीवनी बनी श्री सेवा सामाजिक संस्था- रमेश जायसवाल

तीसरे वार्षिकोत्सव का संस्था ने किया आयोजन

रिपोर्ट-ए०आर०यादव

चन्दौली पीडीडीयू नगर की जानी-मानी संस्था श्री सेवा सामाजिक संस्था का तीसरा वार्षिकोत्सव राम लक्ष्मी पैलेस में रविवार देर रात धूमधाम से मनाई गयी। जिस के मुख्य अतिथि नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह संस्था जनपद में गरीबों असहाय जरूरतमंदों के लिए संजीवनी है। संस्था के द्वारा किए गए नए कार्यों की सराहना की और संस्था के सभी 56 लोगों को नेक कार्य करने के लिए बधाई और शुभकामना दी।अपने दुख में रोने वाले मुस्कुराना सीख लें, दूसरों के दर्द में आंसू बहाना सीख लें। इस लाइनों को चरितार्थ कर रही नगर की यह संस्था पिछले 3 वर्षों में 25लाख रुपए से ज्यादा गरीबों,अनाथों, असहाय जरूरतमंदों के लिए खर्च करके आज की तारीख में जिले के लिए गौरव पूर्ण कार्य कर रही है, इसके 

लिए विधायक रमेश जायसवाल सहित सभी अतिथियों ने संस्था को बधाई और शुभकामनाएं दी। संस्था के मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल ने कहा कि मनुष्य अपने कर्मों से महान होता है जिस प्रकार से संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल व उनकी टीम जिसमें 56 लोगों द्वारा जनहित का कार्य किया जा रहा है यह काबिले तारीफ है , कितने लोगों को इलाज कर उनकी जान बचाया गया कितने लोग को प्रतिदिन दवा वितरण , वस्त्र वितरण का काम , और कोई भूखा नंगा और बीमार ना रहे  यही संस्था की सोच निश्चित ही इस संस्था को दूर तक ले जाएगी। उन्होंने सभी का साधुवाद किया और खुद को संस्था के प्रति सहयोग करने की बात कही। वही डॉक्टर के एन पांडे ने कहा कि संस्था के वर्णन  के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने 51हजार रुपए सहयोग के रूप में संस्था को दान स्वरूप देने की बात कही ताकि गरीबों की मदद में यह काम आ सके। मगर संस्था ने इसका स्वागत करते हुए उनसे पैसा लेने से इंकार कर  इसके बदले में संस्था द्वारा भेंजे गए मरीजों की मदद करने की मांग की। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।भाजपा नेता सूर्यमणि तिवारी ने कहा कि मनुष्य वही है जो मनुष्य के काम आए यह काम इस संस्था ने करके दिखाया है । संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि हमारी संस्था पिछले 3 वर्षों में लगातार जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रही है जिसमें निशुल्क दवा वितरण, वस्त्र वितरण व गरीब बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अनाथ बच्चों का पूरा खर्च व मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। इसके साथ तीन अनाथ बच्चों को पूरे खर्च के साथ उनका देखभाल भी किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वृद्ध आश्रम के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। DM साहिबा से निवेदन भी किया गया है जैसे ही जमीन मिलेगी निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा उन्होंने अपने 56 सदस्यों को अंगूठी का नगीना बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर अनिल यादव ने कहा कि अभी तक जनपद में समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसी कोई संस्था नहीं है जो इतना बड़ा कार्य कर रही है। निसंदेह कैंसर पीड़ित चहनिया निवासिनी बीए की छात्रा ज्योति शाक्या का  इलाज कराने के बाद वह बेटी ठीक होकर फिर से अध्ययन कर रही है। यह नेक कार्य किसी से छिपा नहीं है इसके लिए संस्था की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस दौरान पूर्व विधायक साधना सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, डॉक्टर के एन पांडे, स्मृति खन्ना, आत्माराम तुलसियान, सदानंद दुबे ,विनय वर्मा, इंद्रजीत शर्मा, आलोक सिंह, अशोक कनोडिया, आनंद तोदी, देश दीप मित्तल, संजय राय, शिवकुमार अग्रवाल, डॉ मनोज सिंह,रिंकू जुनेजा, विक्की जुनेजा, डब्बा तिवारी, chndreshver Jaiswal,  ज्योति जैसवाल,  राजकुमार जैसवाल, captain Rajesh सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव, धन्यवाद ज्ञापित उपाध्यक्ष डॉक्टर ओपी सिंह व संचालन सरदार नरेंद्र पाल सिंह व आशा राम यादव ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad