भाजपा विधायक पर ग्रामीणों ने उतारा गुस्सा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 21, 2022

भाजपा विधायक पर ग्रामीणों ने उतारा गुस्सा

                             सांकेतिक फोटो
कर्नाटक
चिकमगलूर जिले में हाथी के हमले से महिला की मौत होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुदुगेरे विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एमपी कुमार स्वामी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया। मीडिया के अनुसार महिला का शव लेकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे, देर शाम भाजपा विधायक ने घटनास्थल का दौरा किया, ग्रामीणों ने भाजपा विधायक पर हाथियों के खतरे के संबंध में कार्यवाही नहीं करने और देरी से पहुंचने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने विधायक को आपत्तिजनक शब्द कहे तथा उनके कपड़े फाड़े। इस दौरान विधायक को पुलिस ने बचाया और उनके वाहन तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।इस घटना के बाद सोमवार को पुलिस ने 10 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad