जूनियर एथलेटिक्स मीट का हुआ जनपदस्तरीय ट्रायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 25, 2022

जूनियर एथलेटिक्स मीट का हुआ जनपदस्तरीय ट्रायल

 

चन्दौली चहनिया। जनपदीय एथलेटिक्स एसोसिएशन चंदौली द्वारा जूनियर एथलेटिक्स मीट का जनपदस्तरीय ट्रायल चहानिया में रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान सेलेक्टर्स भी मौजूद थे।इस बारे में जानकारी देते हुए जनपदीय माध्यमिक क्रीडा संघ के पदाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि 18 वी अंतर नेशनल जिला चैंपियनशिप 12 से 14 जनवरी 2023 को पटना, बिहार

में आयोजित किया गया है। जिसमें चंदौली एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा भी हिस्सा लिया जाएगा। इसलिए रविवार को ट्रायल हुआ जिसमें 100 से ज्यादा छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनकर्ताओं द्वारा कुल 13 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस अवसर पर सतीश सिंह, राकेश सिंह, अरुण कुमार, विजय आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad