प्रतियोगिता में हुई 37 जोड़ी कुश्ती,पहलवानों ने दिखाए दाव पेंच - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 25, 2022

प्रतियोगिता में हुई 37 जोड़ी कुश्ती,पहलवानों ने दिखाए दाव पेंच

रिपोर्ट-एस०बहादुर

चन्दौली नियामताबाद। विकासखंड के बरहुली गांव में दंगल समिति बरहुली की ओर से रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कुल 37 जोड़ी कुश्तियां हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दंगल समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। कुश्ती दंगल में जनपद सहित पड़ोसी जिलों के भी पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुल 37 जोड़ी कुश्तियां हुई। जिनमें कुल 27 कुश्तियां निर्णायक रही। वहीं दस अनिर्णीत रहीं। निर्णीत कुश्तियों में पांच हजार की कुश्ती में गया वाराणसी के सेठ अखाड़े के बलराम पहलवान ने चहनियां के अजीत को पटखनी दी। वही अलीनगर के अरविंद पहलवान ने पिपरी के सुजीत को हराया। गया सेठ अखाड़े के सोनू ने बरंगा के विकास को पटखनी दी। जबकि बरहुली के सूरज ने इसहुल के विवेक को हराया। चार हजार की कुश्ती में चहनियां के अजीत ने पिपरी के रंजीत को पटखनी दी। वही आठ हजार की कुश्ती रामनगर के आकाश यादव व रेमा के विजय यादव व छह हजार की कुश्ती भटरिया के सूरज व इसहुल के विवेक के बीच हुई। जो अनिर्णीत रही। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता कई दशकों से ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसमें जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों के भी पहलवान प्रतिभाग करते हैं। कहा कि कुश्ती प्राचीन भारतीय कला है। इसे संरक्षित करने के लिए सभी को भागीदारी निभानी चाहिए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें उचित मार्गदर्शन देने की जरूरत है। यदि ग्रामीण प्रतिभाओं को मार्गदर्शन मिलेगा तो वे भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव माही, ओमबीर पहलवान, लालजी पहलवान, शंकर पाल, श्रवण कुमार, केदार, संतोष, बाढू, शनि, फूलचंद, सुभाष बिंद, प्रदीप गोस्वामी, रमेश पाल, पंचम कवि आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad