ईंट के नीचे छिपाकर जा रही 74 पेटी अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 6, 2023

ईंट के नीचे छिपाकर जा रही 74 पेटी अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार

चंदौली जिले की इलिया पुलिस ने क्षेत्र के बेन तिराहे के आगे वन रसिया पुल के पास से एक ट्रैक्टर ट्राली पर लदे ईट के नीचे से 74 पेटी अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इसके साथ ही भरत कुमार माली निवासी कुदरा जहानाबाद थाना कुदरा जिला कैमूर भभुआ बिहार के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार है। गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद पुलिस ने स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 81/2023 धारा 60 /63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। बरामदगी और गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल रमेश यादव,कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव तथा चालक कांस्टेबल अविनाश कुमार शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad