हाथियों का आतंक,सैकड़ों गांवों में दहशत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 6, 2023

हाथियों का आतंक,सैकड़ों गांवों में दहशत

झारखंड पूर्वी सिंहभूम जिले के कई प्रखंडों में सैकड़ों हाथियों ने महीनों से तबाही मचा रखी है।हाथियों के आतंक का आलम यह है कि इन गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसा लग रहा है। यहां के लोग हाथियों के डर से खेती नहीं कर पा रहे, हजारों बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। हाथियों के हमले में अब तक 8 लोग मारे भी जा चुके हैं जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जिले के 4 प्रखंडों चाकुलिया, बहरागोड़ा,घाटशिला और धालभूमगढ़ में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। यह चारों प्रखंड झारखंड पश्चिम बंगाल की सीमा पर मौजूद है।ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों हाथियों का दल आज यहां तो कल वहां उत्पात मचा रहा है। आहार और पानी की तलाश में हाथी इलाके की राइस मिलों, अनाज गोदाम, स्कूलों और लोगों के घरों पर हमला बोल रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad