12 यात्रियों की हुई मौत,23 घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 15, 2023

12 यात्रियों की हुई मौत,23 घायल

 

महाराष्ट्र मुंबई छत्रपति संभाजी नगर जिले में एक बड़ी ही दुखद घटना हुई है।रिपोर्ट के अनुसार यहां जिले के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आज एक मिनी बस और कंटेनर में टक्कर होने से लगभग 12 लोगों की मौत हो गई वहीं 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब 12:30 बजे के आसपास हुआ है। यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके परिणाम स्वरुप बस ने पीछे से कंटेनर में टक्कर मार दी। मृतकों में पांच पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिक लड़की शामिल है। घटना में घायल हुए लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad