सीएम योगी का अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, हर हाल में हो कार्रवाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 15, 2023

सीएम योगी का अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, हर हाल में हो कार्रवाई

 

लखनऊ यूपी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संचालित 'मिशन शक्ति' के चौथे संस्करण का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।इस मौके पर उन्होंने महिलाओं से अपराध करने वालों को सख्त संदेश दिया और कहा ऐसा करने वालों को कोई अवसर दिए बगैर सख्ती से निपटेंगे।लोकभवन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना स्तर पर दर्ज होने वाले महिला अपराध के मामलों की स्वयं मॉनिटरिंग करें। रिपोर्ट तैयार कर देखें कि क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा अगर थाना स्तर पर महिला अपराध के मामलों में कार्रवाई नहीं होती है तो वहां के अधिकारी नहीं छोड़े जाएंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad