काशी सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर हुई बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 12, 2023

काशी सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर हुई बैठक

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।काशी सांसद खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम को लेकर आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को काशी सांसद खेल प्रतियोगिता के आराजी लाइन के प्रभारी राम सकल पटेल की उपस्थिति में प्रतियोगिता के जिला प्रभारी अश्वनी त्यागी ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य लोगों के बीच बैठक किया। बैठक के दौरान प्रभारी अश्वनी त्यागी ने आगामी काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भाग लेने का आवाहन करते हुए खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु अपील किया। जिसके दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने होने वाले खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ,खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह गौतम, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि वंशराज पटेल इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad