मंडल स्तरीय एक दिवसीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 12, 2023

मंडल स्तरीय एक दिवसीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर किया पुरस्कृत


रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।सरदार पटेल इंटर कॉलेज बढैनी के मैदान में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा के आयोजन में गुरुवार को मंडल स्तरीय एक दिवसीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी रामशरण सिंह ने तथा समापन रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक बालिका व सीनियर बालक बालिका के कुल चार वर्गों की प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम संयुक्त रूप से विजेता हुई। प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। और आगामी काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभा करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरेंद्र सिंह सोनू, राजकुमार वर्मा, गोविंद पटेल, उदय प्रधान, शिवाचंद पटेल, अर्जुन प्रसाद, राकेश पाल, रामधन वर्मा, सुरेश प्रजापति, आशीष सिंह ,विनोद पटेल, राम सकल पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad