यज्ञ मंडप में माता का हुआ श्रृंगार,वैज्ञानिकों को भेजी गई बधाईयां - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 23, 2023

यज्ञ मंडप में माता का हुआ श्रृंगार,वैज्ञानिकों को भेजी गई बधाईयां

19 वें शतचंडी महायज्ञ में सुबह शाम लग रहा है मां का जयकारा

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।काशी सेवा शोध समिति द्वारा 19 वें शतचंडी महायज्ञ का आयोजन चवनेश्वर महादेव मंदिर परिसर भिखारीपुर डीएलडब्लू में धूमधाम से किया जा रहा है। रविवार को यज्ञ मंडप में दुर्गा माता का श्रृंगार धूमधाम से आयोजित किया गया। श्रृंगार के बाद काशी सेवा शोध समिति के पदाधिकारियों और यज्ञ संपादित करने वाले ब्राह्मणों ने राष्ट्र के कल्याण की कामना की।काशी सेवा शोध समिति के आयोजक तथा शतचंडी महायज्ञ के संयोजक ठाकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि हर वर्ष यहां आयोजित होने वाला शतचंडी महायज्ञ में  राष्ट्र के सुख समृद्धि के कामना की जाती है। प्रत्येक वर्ष यह यज्ञ सामाज के लिए विशेष स्थान पर आधारित रहता है। इस वर्ष यज्ञ मंडप में भारतीय इसरो वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के लिए विशेष कामना की जा रही है। ताकि भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का विश्व में नाम हो तथा चिकित्सक रोगों का खात्मा कर सकें। सोमवार को यज्ञ मंडप से इसरो वैज्ञानिकों को चंद्रयान और गगनयान की सफलता पर बधाई भी दिया गया।संपूर्ण कार्यक्रम में काशी सेवा शोध समिति के डा टी पी सिंह, ओंकार सिंह, भिखारीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र बहादुर सिंह,काशी विद्यापीठ के पूर्व उप प्रमुख अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, अवधेश पटेल, अवनीश पाल,राजू आदि रहे।शतचंडी महायज्ञ का कार्यक्रम पं चंद्रमौली के नेतृत्व मेंआचार्य सतेंद्र मिश्रा व ग्यारह ब्राह्मण पूर्ण करा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad