बस की चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 24, 2024

बस की चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में आज राज्य परिवहन की बस ने कार और ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में हुई है यहां अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास गन्ना लेकर जा रहा है ट्रैक्टर पलट गया था, इसके बाद उस पर से गन्ना उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर मौके पर लाया गया।पारनेर पुलिस स्टेशन की एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी इसी दौरान रुक गया था और सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर जैसे ही सड़क पर मुडा वहां  से गुजर रही एक राज्य परिवहन की बस ने ट्रैक्टर और कार से टकरा गई जिसकी चपेट में मजदूर आ गए और 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चिख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad